WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Appointments in New District : नए जिले में अजय श्रीवास्तव कलेक्टर, SP वीरेंद्र जैन होंगे!

पहले सोनिया मीणा को कलेक्टर बनाया गया, रात में आदेश बदला!

1367
WhatsApp Image 2023 08 13 At 11.05.35 PM

Appointments in New District : नए जिले में अजय श्रीवास्तव कलेक्टर, SP वीरेंद्र जैन होंगे!

Mauganj : मध्य प्रदेश के 53वें नए जिले मऊगंज का कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक (SP) वीरेंद्र जैन बनाए गए हैं। रीवा से करके बनाए गए इस नए जिले की में नई प्रशासनिक नियुक्तियां हुई। रविवार शाम आदिम जाति क्षेत्रीय योजनाएं की संचालक सोनिया मीणा को मऊगंज का कलेक्टर बनाया गया था। लेकिन, रात करीब 10 बजे आदेश परिवर्तित कर अजय श्रीवास्तव को मऊगंज का नया कलेक्टर बनाया गया।

अजय श्रीवास्तव वर्तमान में आदिवासी विकास विभाग में अपर आयुक्त अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम में प्रबंध संचालक हैं। छिंदवाड़ा में 8वीं वाहिनी सेनानी विसबल से वीरेंद्र जैन को मऊगंज का नया एसपी बनाया गया।

आज औपचारिक रुप से मऊगंज को प्रदेश का 53वें जिला बना है। यह नया जिला रीवा जिले की तीन तहसीलों मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी को मिलाकर बनाया गया। जिला मुख्यालय मऊगंज में स्थित होगा। नए जिले के गठन के साथ रीवा जिले में अब शेष नौ तहसीलें हुजूर, हुजूरनगर, जवा त्योंथर, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया तथा मनगवां होंगी।

सरकारी अधिसूचना के बाद मऊगंज को आज आधिकारिक तौर पर 53वें जिले का दर्जा मिल गया। नए जिले में 6 लाख पंजीकृत मतदाताओं के साथ 616,645 लोगों की आबादी होगी। जिले की संरचना में नईगढ़ी तहसील के 382 गांव, मऊगंज तहसील के 341 गांव, हनुमना तहसील के 343 गांव और देव तालाब तहसील शामिल होंगे।