WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Arrested for Fraud : ₹45 लाख की धोखाधड़ी करने वाली कंपनी का डायरेक्टर नागेंद्र सिंह भदौरिया ग्वालियर से गिरफ्तार!

627
WhatsApp Image 2025 05 30 At 19.01.55

Arrested for Fraud : ₹45 लाख की धोखाधड़ी करने वाली कंपनी का डायरेक्टर नागेंद्र सिंह भदौरिया ग्वालियर से गिरफ्तार!

शिकायतकर्ता की कंपनी से 5 गाड़ी कच्चा माल मंगवाकर उसका भुगतान नहीं किया!

Indore : मास्टर प्लास्टर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के आवेदक केशव सोनी एवं प्रथम पंचारिया ने क्राइम ब्रांच को शिकायत की थी, कि उनकी कंपनी प्लास्टिक की बोरियां बनाने में उपयोग होना वाले फिलर मास्टर बेच का निर्माण करते हैं। कंपनी देशभर के साथ विदेशों में भी यह एक्सपोर्ट करती है। आरोपी नागेंद्र सिंह भदौरिया (ग्वालियर) की कंपनी वसुंधरा पॉलिसैक प्राइवेट लिमिटेड (नया नाम उर्मिला पॉलिसेक प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा आवेदक की कंपनी से संपर्क कर 2023 में कच्चा माल खरीदा गया। इसका भुगतान आरोपी की कंपनी ने समय पर कर विश्वास अर्जित किया इसके बाद उनके साथ 45 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई।

उसके बाद शिकायतकर्ता की कंपनी से फिर कच्चा माल खरीदकर आरोपी की कंपनी ने समय पर भुगतान नहीं किया। भुगतान मांगने पर प्रोडक्ट को खराब बताकर बहानेबाजी की गई। आरोपी द्वारा 5 गाड़ी कच्चा माल मंगवाकर करीब ₹45,28250 धोखाधड़ी की गई।

इस पर आवेदक कंपनी की शिकायत के आधार पर थाना अपराध शाखा में वसुंधरा पॉलिसैक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (नया नाम उर्मिला पॉलिसेक प्राइवेट लिमिटेड) के डायरेक्टर नागेंद्र सिंह भदौरिया एवं अन्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। बताया गया कि आरोपी 12वीं तक ग्वालियर में पढ़ा है। वर्ष 2016 में वसुंधरा पॉलिसैक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शुरू की। वर्ष 2024 में कंपनी का नाम बदलकर ‘मां उर्मिला पॉलिसेक प्राइवेट लिमिटेड’ रख दिया।

क्राईम ब्रांच के द्वारा आरोपी की जानकारी प्राप्त कर कंपनी के डायरेक्टर नागेंद्र सिंह भदौरिया (45 वर्ष) निवासी जिला ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अपराध में संलिप्तता के आधार पर अन्य साथी आरोपियों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।