WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

Switzerland  Glacier Collapse: स्विट्जरलैंड में टूट गया पहाड़, ग्लेशियर ढहने से मची तबाही,मलबे में समा गया पूरा गांव, देखिए पहले और बाद की तस्वीरें!

1144

Switzerland  Glacier Collapse: स्विट्जरलैंड में टूट गया पहाड़, ग्लेशियर ढहने से मची तबाही

Switzerland  Glacier Collapse: स्विट्जरलैंड के वैलैस कैंटन में स्थित सुंदर पहाड़ी गांव ब्लैटन जलवायु संकट की चपेट में आ गया है। आल्प्स पर्वत श्रृंखला में स्थित ब्लैटन गांव में भयंकर प्राकृतिक आपदा ने तबाही मचा दी। 28 मई को यहां अचानक एक विशाल ग्लेशियर का हिस्सा ढह गया। ग्लेशियर ढहने की वजह से भूस्खलन हुआ। बर्फ, कीचड़ और चट्टानों का विशाल सैलाब गांव पर कहर बनकर टूटा और जो भी सामने आया उसे अपने साथ बहा ले गया।

स्विट्जरलैंड में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, मलबे में समा गया पूरा गांव, देखिए पहले और बाद की तस्वीरें

“द वेदर चैनल ” की रिपोर्ट के अनुसार ग्लेशियर ढहने के बाद मची तबाही का मंजर साफ नजर आ रहा है। ड्रोन फुटेज में देखा गया कि ब्लैटन गांव का अधिकांश हिस्सा कीचड़, पत्थर और बर्फ की मोटी परत से ढक गया है। राहत की बात यह है कि करीब 300 लोगों को पहले ही सुरक्षित निकाला जा चुका था।