WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Aryan Case : चंकी पांडे की बेटी अनन्या को NCB ने बुलाया

शाहरुख को NCB का नोटिस 'कोई Electronic Device हो तो जमा कराओ

941

Mumbai : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब शाहरुख खान और चंकी पांडे के यहाँ नोटिस दिया है।चंकी पांडे की बेटी और अभिनेत्री अनन्या पांडे को आज NCB दफ्तर बुलाया गया है। NCB को आर्यन और अनन्या के बीच वाट्सऐप चैट में Drugs को लेकर बात होने के प्रमाण मिले हैं। Aryan का मोबाइल फोन NCB ने जब्त कर लिया है।

इसी मामले में आज सुबह NCB के कुछ अधिकारी शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ भी पहुंचे। टीम के अधिकारी वीवी सिंह के मुताबिक, आर्यन से संबंधित कुछ पेपर वर्क पूरे करने वे आर्यन के घर पहुंचे थे। टीम ने Aryan के घर एक नोटिस दिया है, जिसमें लिखा है कि यदि उनकी कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परिवार के पास है तो उसे NCB के पास जमा करा दें।
NCB को अनन्या घर पर नहीं मिलीं। अनन्या और आर्यन के बीच के कुछ चैट मिले हैं, इन्हीं की पुष्टि करने को लेकर अनन्या से पूछताछ के लिए NCB की टीम उनके घर पहुंची थी। अनन्या और आर्यन के बीच कभी अच्छी दोस्ती थी। NCB के हाथ जो चैट लगे हैं, उनमें आर्यन ड्रग्स को लेकर बात कर रहे हैं।
2 अक्टूबर को मुंबई से गोआ जा रहे क्रूज पर छापेमारी के बाद NCB ने पहले शाहरुख़ खान के बेटे Aryan और उनके 7 दोस्तों को गिरफ्तार किया था। अभी तक इस मामले में 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। Aryan की जमानत 3 बार खारिज हो चुकी है।