WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Ashok Khemka : ईमानदारी की सजा पाने वाले IAS अब हरियाणा में AAP का चेहरा बनेंगे

2571

 

 

 

 

Chandigarh : दो बार दिल्ली जीतने के बाद पंजाब में बंपर जीत हासिल करने वाली ‘आम आदमी पार्टी’ के हरियाणा में अशोक खेमका पथ प्रदर्शक होंगे। 30 साल की आईएएस की नौकरी में 54 ट्रांसफर के चलते चर्चित हुए हरियाणा के IAS अशोक खेमका जल्द ही नौकरी छोड़कर AAP का दामन थाम सकते हैं। IAS अशोक खेमका ‘आम आदमी पार्टी’ में शामिल होते हैं, तो हरियाणा की राजनीति बेहद रोचक हो जाएगी।

हरियाणा में अशोक खेमका को ‘आम आदमी पार्टी’ में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। AAP की सचिव इंदु गुसैन ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। इंदु के मुताबिक अरविंद केजरीवाल के काॅलेज के दोस्त और ईमानदार IAS अशोक खेमका हरियाणा में पार्टी के ‘पथ प्रदर्शक’ होंगे। इंदु ने दावा किया है कि खेमका जल्द नौकरी छोड़ AAP में शामिल हो रहे हैं।

अशोक खेमका 1991 बैच के IAS हैं। अशोक खेमका का जन्म भारत के पूर्वोत्तर राज्य बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 1988 में प्रौद्योगिकी खड़गपुर के भारतीय संस्थान से स्नातक और टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुंबई से कंप्यूटर साइंस में Phd और MBA किया है।

पिछले साल अक्टूबर में हुआ ट्रांसफर IAS अशोक खेमका का सिविल सेवा में 30 साल के करियर में 54वां ट्रांसफर था। भाजपा से पहले कांग्रेस की हुड्डा सरकार में भी खेमका का दर्जनों बार ट्रांसफर हुआ था। उनके AAP में शामिल होने का मतलब है कि वे हरियाणा में पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।