WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ashta Vinayaka Temple: उज्जैन में श्री अष्टविनायक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

1373
WhatsApp Image 2025 05 03 At 00.01.57

Ashta Vinayaka Temple: उज्जैन में श्री अष्टविनायक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

डॉ. तेजप्रकाश व्यास की रिपोर्ट

अक्षय तृतीया की पावन बेला से पावन धर्म नगरी उज्जैन में हाटकेश्वर विहार रोड पर मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद के महासचिव श्री हेमंत जी व्यास एवं परिवार के द्वारा नवनिर्मित लाल पत्थरों से विशाल नक्काशीदार भव्य देवस्थान “श्री अष्टविनायक मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह” प्रारंभ हो चुका है।

WhatsApp Image 2025 05 03 at 11.28.44

संपूर्ण शास्त्रोक्त पांच दिवसीय विधि विधान से पूजन प्राण प्रतिष्ठा अर्चन संपन्न होने के पश्चात 5 मई को भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न होगा ।नवनिर्मित यह भव्य दिव्य अति सुंदर मंदिर विश्वविख्यात होकर उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं पर्यटकों की मस्ट विजिट प्लेसिस लिस्ट में शामिल होने वाला है ।

WhatsApp Image 2025 05 03 at 11.28.40

प्रभुप्रेमी भाई हेमंत व्यास एवं उनके अनुज  संजय व्यास,  शैलेंद्र व्यास की विराट संकल्पना, आध्यात्मिक स्वप्न , अटूट परिश्रम का प्रतिफल, प्रभु श्री गणेश की अनन्य भक्ति का प्रतीक, धार्मिक शिखर पर विराजित उज्जयनी नगरी के भाल पर एक और मुकुट-रूपी ” श्री अष्टविनायक मंदिर” भौतिक भव्य स्वरूप में मूर्त रूप ले चुका है।

WhatsApp Image 2025 05 03 at 00.01.55

 

एकात्म पर्व का हुआ समापन, देश-विदेश के 500 युवाओं का नर्मदा तट पर हुआ दीक्षा संस्कार