WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ban on Sending Mail or Parcel to Pakistan : भारत से डाक या पार्सल पाकिस्तान भेजने पर रोक, आदेश जारी!

1273
WhatsApp Image 2025 05 03 At 17.49.45

Ban on Sending Mail or Parcel to Pakistan : भारत से डाक या पार्सल पाकिस्तान भेजने पर रोक, आदेश जारी!

पाकिस्तान पर प्रतिबंधों की दिशा में भारत ने यह नया कदम उठाया गया!

New Delhi : पाकिस्तान भेजी जाने वाली लिए सभी श्रेणियों की डाक और पार्सल सेवाओं पर भारत ने रोक लगा दी। कोई भी डाक और पार्सल हवाई या जमीनी रास्ते से नहीं भेजी जा सकेगी और मिल सकेगी। आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठा रहा है। डाक और पार्सल पर रोक लगाने का फैसला उसी कड़ी का एक हिस्सा है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े गुट द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली।

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में कई बड़े फैसले लिए। इसमें 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया था। इसके साथ ही एकीकृत चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति देने पर रोक लगा दी गई। भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया था।

WhatsApp Image 2025 05 03 at 17.49.52

मोदी ने दी थी सख्त चेतावनी

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले को लेकर दुख जताया था। साथ ही उन्होंने पहलगाम के दोषियों को कड़ी सजा देने की बात दोहराई थी। उन्होंने कहा था कि पहलगाम की घटना ने देशवासियों को पीड़ा पहुंचाई है और इसे लेकर देशवासियों के मन में गहरी पीड़ा है। लोग पीड़ित परिजनों के दर्द को महसूस कर सकते हैं। हर भारतीय का खून आतंक की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी और लोकतंत्र मजबूत हो रहा था।

पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हो रही थी और लोगों की कमाई बढ़ रही थी, लेकिन देश के दुश्मनों को और जम्मू कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया। आतंकी चाहते हैं कि कश्मीर फिर से तबाह हो जाए। इस मुश्किल वक्त में 140 करोड़ देशवासियों की एकता सबसे बड़ा आधार है। मोदी ने कहा कि हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है। हमें एक दृढ़ राष्ट्र के रूप में अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत करना है।

भारत के लोगों में जो आक्रोश है, वो पूरी दुनिया में हैं। इस आतंकी हमले के बाद दुनियाभर से लगातार संवेदनाएं आ रही हैं। कई राष्ट्राध्यक्षों ने मुझे भी फोन करके पहलगाम की घटना पर दुख जताया है। इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सभी ने कठोर निंदा की है। पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों को भरोसा देता हूं उन्हें न्याय मिलेगा और न्याय मिलकर रहेगा।