WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Asia Cup: 17 सितंबर को फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच, रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया। 

1298

Asia Cup: 17 सितंबर को फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच, रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया। 

 

कोलंबो: कोलंबो में चल रहे एशिया कप का फाइनल 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। बीती रात रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हरा दिया।

 

भारत आज बांग्लादेश के साथ खेलेगी। हालांकि, इस मैच का टूर्नामेंट पर कोई असर नहीं होगा। क्योंकि, बांग्लादेश की टीम सुपर चार में अपने शुरुआती दो मैच हारकर फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है और भारतीय टीम शुरुआती दो मैच जीतकर पहले ही फाइनल में पहुंच गई है।

 

 

श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। बारिश से बाधित इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए थे। डकवर्थ लुईस नियम के तहत श्रीलंका के सामने 252 रन का ही लक्ष्य था। ऐसे में श्रीलंकाई टीम ने आठ विकेट खोकर आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 86 रन मोहम्मद रिजवान ने बनाए। वहीं, इफ्तिखार अहमद ने 47 रन का योगदान दिया और रिजवान के साथ शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। अब्दुल्लाह शफीक ने भी 52 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए मथीशा पाथिराना ने तीन, प्रमोद मदुशन ने दो विकेट लिए। तीक्ष्णा और वेलालगे को एक-एक विकेट मिला।

 

श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 91 रन कुसल मेंडिस ने बनाए। असालंका ने नाबाद 49 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। समर विक्रमा ने भी 48 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने तीन विकेट और शाहीन अफरीदी ने दो विकेट लिए। शादाब खान को एक विकेट मिला।

 

अब क्रिकेट प्रेमियों की नज़रें 17 सितंबर पर है जब फाइनल मुकाबले में श्रीलंका और भारत की भिड़ंत होगी। देखना यह दिलचस्प होगा कि एशिया कप का ताज किसके सिर पर होता है।