WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Attack on Municipal Corporation Team : मवेशी पकड़ने गई इंदौर नगर निगम की टीम पर हमला, 3 कर्मचारी घायल, 20 से ज्यादा गाड़‍ियां तोड़ी!

नगर निगम आयुक्त ने कहा कि किसी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा, अस्पताल पहुंचे!

663

Attack on Municipal Corporation Team : मवेशी पकड़ने गई इंदौर नगर निगम की टीम पर हमला, 3 कर्मचारी घायल, 20 से ज्यादा गाड़‍ियां तोड़ी!

Indore : पशुओं का अवैध बाड़ा हटाने बिजलपुर पहुंची नगर निगम की टीम पर क्षेत्र में लाठी-डंडों से हमला किया गया। निगम के करीब 20 वाहनों के साथ भी तोड़फोड़ की गई। इस हमले में 3 कर्मचारी घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावर खुद को बजरंग दल का सदस्य बता रहे थे। उन्होंने मवेशियों को वाहनों से उतारने की भी कोशिश की। नगर निगम आयुक्त ने सख्त चेतावनी दी निगमकर्मियों पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

बिजलपुर क्षेत्र में सड़क पर घूमते मवेशियों को पकड़ने और उनके बाड़ों पर कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम पर पशु पालकों ने हमला कर दिया। इस दौरान मवेशियों को ले जा रहे नगर निगम के कर्मचारियों से मारपीट कर गाड़‍ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। 20 से ज्यादा वाहनों के कांच फोड़ दिए गए। हमलावरों में से कुछ खुद को बजरंग दल का सदस्य बता रहे थे। नगर निगम द्वारा मवेशियों को वाहनों में ढूसकर ले जाने का विरोध कर रहे थे।

नगर निगम के कर्मचारियों मवेशियों को वाहनों में ले जा रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में पशुपालक हाथ में लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और वाहनों के कांच फोड़ने लगे। नगर निगम के कर्मचारियों ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उनके साथ भी मारपीट की गई। हवा बंगला जोन नगर निगम की टीम बिजलपुर इलाके में कार्रवाई करने पहुंची थी। हमले के बाद कर्मचारी अपनी जान बचाकर वहां से भागे। पशुपालकों ने मवेशियों को वाहनों से बाहर निकालने का प्रयास भी किया।

 

निगम आयुक्त ने अस्पताल में कर्मचारियों का हाल जाना

निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने झोन 21 के अंतर्गत नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा सत्यदेव नगर एवं दत्त नगर क्षेत्र में अवैध बाड़ों को हटाने की कार्रवाई के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा निगम रिमूवल टीम के साथ की गई मारपीट की घटना को गंभीरता से लिया है। वे घायल निगम कर्मचारियों से मिलने शेल्बी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायल कर्मचारियों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और संबंधित डॉक्टरों को कहा कि घायल कर्मचारियों के इलाज में कोई भी कमी न आने दी जाए और उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम इस घटनाओं को गंभीरता से लेकर इस घटना पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी एवं सख्त कार्यवाही करेगा। निगम के अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। निगम परिवार के हर सदस्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना निगम व हमारी प्राथमिकता है।