WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bus Accident : हल्द्वानी जा रही बस भीमताल के पास खाई में गिरी, एक बच्चे समेत 4 की मौत!

खड़ी चढ़ाई होने से मरीजों को ऊपर लाने में कड़ी मशक्कत करना पड़ी!

620

Bus Accident : हल्द्वानी जा रही बस भीमताल के पास खाई में गिरी, एक बच्चे समेत 4 की मौत!

Bhimtal : अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में हुई। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े।

हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। जबकि कुछ गंभीर घायल हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। यहां सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पहुंचीं

प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई है। बड़े स्तर पर बचाव दल चल रहा है। खड़ी चढ़ाई होने से मरीजों को लाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एसपी एसपी सिटी, नैनीताल डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा गया है। सड़क दुर्घटना में नैनीताल पुलिस व राहत बचाव दल का रेस्क्यू अभियान जारी है।

अब तक 24 घायल यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू किया गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंची। वहीं आयुक्त दीपक रावत भी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचे।