WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Attempt to Bury Alive : खुद की जमीन पर सड़क बनाने का विरोध किया तो 2 महिलाओं को जिंदा दबाने की कोशिश!

जानिए, अत्याचार की ये घटना मध्यप्रदेश में कहां घटी!

950

Attempt to Bury Alive : खुद की जमीन पर सड़क बनाने का विरोध किया तो 2 महिलाओं को जिंदा दबाने की कोशिश!

Reewa : निजी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध करना दो महिलाओं को भारी पड़ गया। यहां दो दबंगों ने महिलाओं को मोरम में जिंदा दबाकर मारने की कोशिश की। समय रहते गांव वालों ने महिलाओं को बाहर निकाला और डॉक्टर के पास ले गए। इस घटना के बाद दोनों दबंगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने इस घटना का वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट करके इस घटना की निंदा की है।

दो महिलाओं को मोरम में दबाकर जिंदा गाड़ने की घटना मनगवां थाना क्षेत्र के गगेव चौकी अंतर्गत हिनौता जोरौट गांव की है। यहां कुछ दबंग किस्म के लोग निजी जमीन पर सड़क बनवा रहे थे। सड़क बनाने के लिए एक जेसीबी और दो हाइवा लगाई गई थी। वहां रहने वाली आशा पांडेय और ममता पांडेय ने इसका विरोध किया। दोनों महिलाएं अपनी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध करते हुए बीच में खड़ी हो गई। इसके बाद दबंगों की शह पर डम्पर चालक ने अचानक दोनों महिलाओं के पर मोरम से भरी पूरी ट्रॉली डाल दी।

इससे दोनों महिलाएं मोरम के नीचे जिंदा दब गई। आस-पास मौजूद गांव वाले तुरंत दौड़े और दोनों महिलाओं को मोरम से बाहर निकला। दोनों को डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां से उन्हें समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। अब दोनों महिलाएं खतरे से बाहर है।

समय रहते गांव वालों ने दोनों को बाहर निकाल लिया। अन्यथा दंबगों ने तो मोरम डालकर दोनों को जिंदा ही गाड़ दिया था। अगर गांव वाले महिलाओं को निकालने में थोड़ी सी भी देर कर देते, तो शायद दोनों महिलाएं जिंदा नहीं बचती। गांव वालों ने जब महिलाओं को बाहर निकाला, तो दोनों बेहोश हो गई थी। आनन-फानन में दोनों को डॉक्टर के पास ले जाया गया। फिर दबंगो के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।