WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bee Attack : सिंधिया के कार्यक्रम पर मधुमक्खियों का हमला, कई घायल!

614
WhatsApp Image 2024 11 30 At 20.56.56

Bee Attack : सिंधिया के कार्यक्रम पर मधुमक्खियों का हमला, कई घायल!

अगरबत्ती के धुएं से उड़ी और लोगों काटा, कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया!

Shivpuri : शिवपुरी सेलिंग क्लब पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जलकुंभी निकासी मशीन के उद्घाटन के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मधुमक्खियों के काटने से कई लोग घायल हो गए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को किसी तरह मधुमक्खियों से बचा लिया गया। मधुमक्खियों से बचने के लिए सुरक्षाकर्मियों की ओट लेकर केंद्रीय मंत्री भी भागे।

शिवपुरी शहर के सेलिंग क्लब पर शनिवार की दोपहर करीब 3:15 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा जलकुंभी निकासी मशीन के उद्घाटन के अवसर पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान कई पत्रकार और सुरक्षा कर्मी मधुमक्खियों के काटने से घायल हो गए।

सुरक्षाकर्मियों ने केंद्रीय मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला। मधुमक्खियों के हमले के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां से रवाना हो गए। कहा जा रहा है कि धुएं से मधुमक्खियां भड़कीं जबकि कुछ लोगों के मुताबिक वहां उड़ रहे ड्रोन की आवाज से मधुमक्खियां बिफराईं थीं।

WhatsApp Image 2024 11 30 at 20.56.56 1

बताया जा रहा है कि पुजारी द्वारा अगरबत्ती जलाने से उठे धुएं की वजह से अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मधुमक्खियों के हमले से बचाकर सुरक्षित रवाना कर दिया। केंद्रीय मंत्री के ऊपर कपड़ा डालकर उन्हें मधुमक्खियों से बचाया गया।

मधुमक्खियों के काटने से कई लोग घायल हुए जिनमें से कुछ लोग अस्पताल पहुंचे। फिलहाल उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। रामसर साइट चांदपाठा झील में प्लेटफॉर्म पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ड्रेजिंग मशीन की ओर जा रहे थे तभी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, लोगों को काटना शुरु कर दिया। शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन भी मौके पर मौजूद थे।मधुमक्खियों के काटने से एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।