WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

भागवत कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर को मिली जान से मारने की धमकी, कॉलर बोला-बम से उड़ा दूंगा

2147

भागवत कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर को मिली जान से मारने की धमकी, कॉलर बोला-बम से उड़ा दूंगा

_ब्रज के प्रमुख कथावाचकों में शामिल ठाकुर देवकी नंदन को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके प्रवचन स्थान को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया हैं।अप्रैल माह में भी उन्हें_ _दुबई के नंबर से जान से मारने की धमकी मिली थी।_

सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटे ठा.प्रियाकांतजू मंदिर के संस्थापक देवकीनन्दन महाराज को अब बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं।सउदी अरब से उनके निजी नंबर पर आई काल में सामने से बाेलते हुए एक व्यक्ति ने उन्हें चौक पर जिंदा जला देने या फिर बम से उड़ा देने की धमकी दी हैं।इसके बाद देवकीनंदन महाराज ने महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज कराई है।घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र में चल रही कथा पंडाल की सुरक्षा बढ़ा दी है।

*महाराष्ट्र में प्रवचन दे रहे हैं कथावाचक* 

कथावाचक देवकीनंदन महाराज महाराष्ट्र के मुंबई स्थित खारगर में श्रीमद्भागवत का प्रवचन कर रहे हैं।शनिवार को देवकीनंदन महाराज के मोबाइल पर आए काल में काल करने वाले व्यक्ति ने पहले तो गालियां दी और फिर उन्हें बम से उडाने तथा चौक पर जिंदा जलाने की धमकी दी।

डेढ़ मिनट के काल का उनके साथी ने वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए स्थानीय पुलिस को देने के साथ पीएमओ,गृह मंत्रालय तथा महाराष्ट्र एवं उप्र के मुख्यमंत्री को दी गई हैं।

प्रियाकांतजु मंदिर के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए कथा पंडाल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया हैं। संस्था ने खारघर थाने में एनसीआर दर्ज करवाई हैं।

श्रद्धा और आफताब मामले में लव जिहाद पर किया था जाग्रत

इससे पहले भी अप्रैल में मुंबई के वासिम में हनुमान जयंती पर रामभक्तों के साथ शोभायात्रा निकालने पर उन्हें दुबई से धमकी भरा फोन आया था।कहा कि देवकीनंदन महाराज सनातन धर्म के लिए मुखर प्रवचन के वीडियो वीडियो वायरल होते रहे हैं। पिछले दिनों श्रद्धा और आफताब मामले में भी वे लव जिहाद पर हिंदू समाज को जाग्रत करते हुए प्रमुखता से बोले थे।इसके बाद कई काल,मैसेज संस्था के नंबरों पर आ चुके हैं।लेकिन,इस बार सीधे देवकीनंदन महाराज के मोबाइल पर ही काल करके धमकी दी गई।