WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Tunisha Suicide Case : तुनिषा सुसाइड केस में जीशान गिरफ्तार, पुलिस पता लगा रही कि क्या हुआ!

पुलिस ने दोनों के मोबाइल फ़ोन को फोरेंसिक लैब के लिए भेज दिए!  

1100

Tunisha Suicide Case : तुनिषा सुसाइड केस में जीशान गिरफ्तार, पुलिस पता लगा रही कि क्या हुआ!

Mumbai : एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की आत्महत्या केस में पुलिस ने टीवी एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया। फिर उसे मुंबई की एक कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। शीजान ने पुलिस को जो शुरुआती बयान दिया, उसमें खुलासा किया कि दोनों ही कलाकार एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।

तुनिषा और शीजान दोनों का धर्म अलग था और उम्र में बड़ा अंतर था, इसलिए शीजान ने ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि, पुलिस इस बात पर यकीन नहीं कर रही है। तुनिषा के परिवार वालों ने शीजान पर कई लड़कियों से संबंध होने और धोखा देने का आरोप लगाया। ऐसे में शीजान उससे बचने के लिए उम्र और धर्म की दुहाई दे रहा है। वसई पुलिस के मुताबिक, अब तक केस से जुड़े 14 लोगों का बयान दर्ज किए गए।

तुनिषा की मां ने लगाया आरोप

पुलिस के मुताबिक, तुनिषा की मां ने अपने बयान में बताया कि 6 महीने पहले शीजान के साथ रिलेशनशिप को लेकर तुनिषा बहुत खुश थी। उसने उन्हें यह बात बताई भी थी। लेकिन, 15 दिनों पहले शीजान की ओर से ब्रेकअप करने के बाद वह तनाव में आ गई थी। मां के बयान के मुताबिक इसके लिए शीजान ही जिम्मेदार है।

IMG 20221226 WA0031

मां के बयान के मुताबिक तुनिषा जब अस्पताल से डिस्चार्ज हुई थी, तब डॉक्टर ने परिवार को उसका विशेष ध्यान रखने और किसी भी प्रकार के स्ट्रेस से दूर रखने की सलाह भी दी थी। पुलिस को शक है कि मेकअप रूम में ही लंच करने के दौरान ही ऐसा कुछ हुआ, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया है। इसका पता करने के लिए ही वह सीरियल से जुड़े लोगों से लगातार बयान दर्ज कर रही है।

पुलिस पता लगा रही कि हुआ क्या!

तुनिषा 24 दिसंबर की सुबह अपने घर से सीरियल सेट पर जाने के लिए खुशी-खुशी निकली थी। पहले शिफ्ट की शूटिंग खत्म होने के बाद शीजान और तुनिषा ने मेकअप रूम में दोपहर 3 बजे एक साथ लंच भी किया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस दौरान ऐसा क्या हुआ कि दोपहर 3.15 बजे तुनिषा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तुनिषा और शीजान दोनों के मोबाइल फ़ोन को फोरेंसिक लैब के लिए भेज दिए हैं। ताकि दोनों के बीच हुए कॉल्स और चैट्स को रिट्रीव किया जा सके, यह पता लगाया जा सके कि ब्रेकअप के बाद 15 दिनों ने ऐसा क्या हुआ कि तुनिषा ने आत्महत्या कर ली।