WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

‘सुपर स्वच्छ लीग’ में भोपाल की कड़ी परीक्षा, मैदान में उतरीं टीमें और 106 नोडल अफसर

इस बार भोपाल का सीधा मुकाबला इंदौर, सूरत और नवी मुंबई जैसे स्वच्छता के दिग्गजों से

194
WhatsApp Image 2026 05 29 At 12.10.53 PM

‘सुपर स्वच्छ लीग’ में भोपाल की कड़ी परीक्षा, मैदान में उतरीं टीमें और 106 नोडल अफसर

भोपाल। देश के सबसे साफ शहरों में शुमार ‘सिटी आफ लेक्स’ भोपाल को इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में नंबर-1 बनाने के लिए भोपाल नगर निगम ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हाल ही में देश के सबसे स्वच्छ राज्यों की ‘सिटीजन फीडबैक’ श्रेणी में मध्य प्रदेश ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

इस बार भोपाल का सीधा मुकाबला इंदौर, सूरत और नवी मुंबई जैसे स्वच्छता के दिग्गजों से है। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन और महापौर मालती राय खुद मोर्चा संभाले हुए हैं।

बिना किसी सूचना की दी जा रही है दस्तक
केंद्रीय मूल्यांकन दल की तीन टीमों ने कोलार, चूना भट्टी और भेल के अलग अलग एरिया में दस्तक दी है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत केंद्रीय टीम ने भोपाल की गलियों, सार्वजनिक शौचालयों, स्कूलों, पार्कों और कचरा प्रबंधन प्लांटों का कड़ा निरीक्षण कर रही है। खास बात यह है कि टीम बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक विभिन्न इलाकों में पहुंचकर जमीनी सफाई व्यवस्था और कचरा पृथक्करण का जायजा ले रही है। इसके साथ ही आम लोगों से सीधे बात कर उनका फीडबैक भी दर्ज किया जा रहा है।

106 नोडल अफसर तैनात
सफाई व्यवस्था पर पैनी नजर रखने और किसी भी चूक से बचने के लिए ग्राउंड जीरो पर 106 नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। शहर की तंग गलियों, बैक-लेन (बैकयार्ड) और सरकारी क्वार्टरों के पीछे वाले हिस्सों को चमकाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो अमूमन अनदेखी का शिकार रहते थे।