WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: प्रदेश के सरकारी अस्पताल होंगे हाईटेक, पंजीयन और रिपोर्ट की सुविधा ऑनलाइन

166

MP News: प्रदेश के सरकारी अस्पताल होंगे हाईटेक, पंजीयन और रिपोर्ट की सुविधा ऑनलाइन

भोपाल। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को कई सुविधाएं डिजिटल माध्यम से मिलेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी योजना तैयार की है, जिसके तहत पंजीयन, जांच, प्रिस्क्रिप्शन, दवा वितरण, भर्ती और डिस्चार्ज जैसी सेवाओं को आनलाइन सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे मरीजों को अस्पतालों में सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी और कामकाज भी पहले से ज्यादा व्यवस्थित होगा।

विभाग के अनुसार मरीजों से जुड़ी स्वास्थ्य जानकारी भी डिजिटल रूप में ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। ओपीडी, आईपीडी, जांच, फामेर्सी, लैब रिपोर्ट और डिस्चार्ज जैसी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इसके लिए पोर्टल और सॉफ्टवेयर तैयार किए जा रहे हैं।

योजना की शुरूआत पहले मेडिकल कॉलेजों और कुछ जिला अस्पतालों से की जाएगी। यहां पायलट प्रोजेक्ट के रूप में व्यवस्था लागू होने के बाद इसे धीरे-धीरे पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों तक बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही अस्पतालों के कर्मचारियों को सिस्टम संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से मरीजों को अस्पताल में बार-बार अलग-अलग काउंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जांच से लेकर इलाज और रिपोर्ट तक की जानकारी एक ही सिस्टम में उपलब्ध रहेगी। इससे काम में पारदर्शिता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।