WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Big Announcement by CM: MP के सभी शासकीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 3% और जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत

4012

Big Announcement by CM: MP के सभी शासकीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 3% और जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत

अब MP के शासकीय कर्मचारियों को भी केंद्र के कर्मचारियों के समान 55% महंगाई भत्ता मिलेगा

भोपाल: Big Announcement by CM: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज यहां प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हित में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि MP के शासकीय कर्मचारियों को भी केंद्र के कर्मचारियों के समान 55% महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

https://staging.mediawala.in/8th-pay-commission-names-of-chairman-and-members-will-be-announced-soon/

उन्होंने MP के सभी शासकीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने यह घोषणा मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ भोपाल के नार्मदीय भवन में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में की। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को भारत सरकार के कर्मचारियों के समान ही 55% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि के फल स्वरुप एरियर राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक दीवाली अच्छी मनाकर किया जाएगा।

Read….


8th Pay Commission: अध्यक्ष और सदस्यों के नाम शीघ्र होंगे घोषित