WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Big Announcement by Railway Minister: देश में 150 नई ट्रेनें, 100 MEMU और 50 नमो भारत AC ट्रेनें जल्द शुरू की जाएगी

1041
WhatsApp Image 2025 06 18 At 15.27.07

Big Announcement by Railway Minister: देश में 150 नई ट्रेनें, 100 MEMU और 50 नमो भारत AC ट्रेनें जल्द शुरू की जाएगी

New Trains: Big Announcement by Railway Minister: देश में जल्द ही 150 नई ट्रेनें चलेगी। इनमें 100 MEMU और 50 नमो भारत AC ट्रेनें जल्द शुरू की जाएगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की है कि भारतीय रेलवे जल्द ही 150 नई ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। इनमें 100 अगली पीढ़ी की MEMU (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेनें शामिल हैं, जो मुख्य रूप से शहरी और लघु दूरी के रूट्स पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में 16 से 20 कोच होंगे और यह यात्रियों को तेज, सस्ती और सुगम यात्रा का अनुभव देंगी।

इसके अलावा 50 नई नमो भारत एसी ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी और मध्यम दूरी की यात्रा के लिए खास तौर पर तैयार की जाएंगी। ये ट्रेनें चरणबद्ध तरीके से जुलाई 2025 के बाद शुरू की जाएंगी। इस कदम का उद्देश्य रेलवे सेवाओं को अधिक कुशल और यात्री सुविधाजनक बनाना है।

रेल मंत्री ने बताया कि इन ट्रेनों में यात्रियों को आराम, सुरक्षा और समय की बचत जैसे लाभ मिलेंगे, जिससे रेलवे का आम जनता में विश्वास और भी मजबूत होगा।