WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Big Announcement by RBI: लगातार तीसरी बार रेपो रेट घटाने का फैसला, जानिए GDP ग्रोथ को लेकर क्या है अनुमान!

668
WhatsApp Image 2025 06 06 At 11.33.41

Big Announcement by RBI: लगातार तीसरी बार रेपो रेट घटाने का फैसला, जानिए GDP ग्रोथ को लेकर क्या है अनुमान!

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट कटौती का ऐलान किया है. FY26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को 6.5% पर बरकरार रखा गया है.

लगातार तीसरी बार रिजर्व बैंक ने रेपो रेट घटाने का फैसला किया है. अब रेपो रेट घटकर 5.50% पर आ गया है. इसके अलावा CRR में 100 bps की कटौती की गई है जिसके कारण सिस्टम में 2.5 लाख करोड़ रुपए की लिक्विडिटी आएगी.

RBI ने FY26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को 6.5% पर बरकरार रखा है. गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि बेहतर मानसून से एग्री सेक्टर में हेल्दी ग्रोथ की उम्मीद है. FY26 में करेंट अकाउंट डेफिसिट यानी CAD सस्टेनेबल लेवल पर रहने की उम्मीद है. वहीं, पूरे फिस्कल के लिए महंगाई के अनुमान को 4% से घटाकर अब 3.7% कर दिया गया है.

GDP ग्रोथ को लेकर क्या अनुमान है?

गवर्नर संजय मल्होत्रा ने FY26 के लिए GDP ग्रोथ रेट 6.5% पर बरकरार रखा है. Q1FY26 यानी वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए जीडीप ग्रोथ का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा गया है. इसी तरह Q2 के ग्रोथ अनुमान को 6.7%,  Q3 के लिए इसे 6.6% पर और Q4 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को 6.3% पर बरकरार रखा गया है.

महंगाई को लेकर क्या अनुमान है?

RBI ने महंगाई के अनुमान को भी कम किया है. FY26 के लिए महंगाई के अनुमान को 4% से घटाकर 3.7% कर दिया गया है. Q1FY26 के लिए महंगाई के अनुमान को 3.6% से घटाकर 2.9% कर दिया गया है. Q2 के लिए इसे 3.9% से घटाकर 3.4% कर दिया गया है. Q3 के लिए अनुमान को 3.8% से बढ़ाकर 3.9% कर दिया गया है. वहीं, Q4 के लिए महंगाई के अनुमान को 4.4% पर मेंटेन किया गया है.