WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Big News:पकड़ा गया ‘नौकरानी गिरोह’..,चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाती थीं

40 लाख रुपये का सोना और गहने भी बरामद

1470

Big News:पकड़ा गया ‘नौकरानी गिरोह’..,चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाती थीं

मुंबई पुलिस ने नौकरानी के रूप में काम करने वाली तीन महिला चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को तीन महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 40 लाख रुपये का सोना और गहने भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में शामिल महिलाएं नौकरानी बनकर घरों में जाती थी और फिर चोरी करती थीं. इनके पास से पुलिस ने 35 लाख रुपये के चोरी के गहने, साढ़े तीन लाख रुपये कैश और कई महंगी घड़ियां बरामद की. पुलिस ने बीकेसी स्थित एक घर पर छापा मारा जहां चोरी की रकम और आभूषण छिपाकर रखे गए थे. तीनों महिलाओं को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार महिलाओं में से एक उपनगरीय बांद्रा में काम करती थी, जहां गिरोह ने उस समय चोरी की जब घर का मालिक 14 अप्रैल से 6 मई के बीच घर पर नहीं था. जब पुलिस ने जांच शुरू की तो वह उपनगरीय सायन में रहने वाली नौकरानी तक पहुंची और गिरोह का पता चल गया. इसके बाद उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही डिंडोशी पुलिस ने एक घरेलू नौकरानी को गिरफ्तार किया था जो कि एक सीरियल चोर है. यह नौकरानी कई घरों में डाका डाल चुकी थी और इसके खिलाफ कई केज भी दर्ज थे. पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 22 लाख से अधिक के गहने तथा 32 हजार रुपये की नकदी बरामद की थी.

अबोध बालक का अपहरण! रातभर पुलिस ने चलाया सर्चिंग अभियान, बच्चे को सकुशल परिजनों को सौंपा