WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Rijiju’s Ministry Changed : किरेन रिजिजू से इसलिए कानून मंत्रालय छीना, हल्का काम सौंपा!

अर्जुन मेघवाल को चुनावी रणनीति के तहत कानून मंत्रालय दिया!

1394
WhatsApp Image 2023 05 18 At 11.13.16

Rijiju’s Ministry Changed : किरेन रिजिजू से इसलिए कानून मंत्रालय छीना, हल्का काम सौंपा!

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को पद से हटाकर उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दे दिया। कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है। रिजिजू को हटाए जाने के पीछे मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा का नतीजा बताया जा रहा है। जबकि, अंदर की खबर है कि किरेन रिजिजू और न्यायपालिका के साथ उनकी तनातनी काफी बढ़ती जा रही थी। किरेन पर सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार सख्त टिप्पणी भी की थी।

जजों की नियुक्ति में समय लगने की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए थे। इस वजह से केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट में भी खींचतान भी देखने को मिली। जबकि, सरकार अपने हर मंत्री के कामकाज की समीक्षा कर रहा है, जिसके हिसाब से यह फैसला लिया गया। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और मंत्रालयों में बड़ा फेयरबदल हो सकता है। किरेन रिजिजू पिछले कई दिनों से सुर्खियों में थे। किरेन रिजिजू कई बार न्याय, न्यायालय और उसके कामकाज पर बयानबाजी कर चुके है। इसी के चलते उनसे कानून मंत्रालय छीना गया।

ये मंत्रालय राजस्थान के अर्जुन मेघवाल को सौंपा गया है। उन्हें ये मंत्रालय देने के पीछे पार्टी की राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पकड़ मजबूत करना समझा जा रहा है। अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वे केन्द्रीय संस्कृति एव संसदीय कार्य मंत्री तथा पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री एव पूर्व केन्द्रीय जल संसाधन, गंगा विकास मंत्री भी संभाल चुके है। मेघवाल का कद बढ़ने से बीजेपी को राजस्थान में फ़ायदा मिलने की उम्मीद की जा रही है।