WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ मनोरंजन

Big Boss : ‘बिग बॉस’ के घर में अब तक के अपराधी और चोर!

कल से शुरू हो रहा 'बिग बॉस' इसमें ममता कुलकर्णी के आने की चर्चा!

702
WhatsApp Image 2023 10 16 At 18.32.27

Big Boss : ‘बिग बॉस’ के घर में अब तक के अपराधी और चोर!

Mumbai : सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ हमेशा चर्चा में बना रहता है। इसका ‘सीजन-17’ 18 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ‘बिग बॉस’ में नजर आने वाले कंटेस्टेंट को लेकर अटकलें लग रही हैं। खबर है कि एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी भी इस सीजन में नजर आ सकती हैं। ममता कुलकर्णी पर ड्रग्स रैकेट में शामिल होने का आरोप लगा था। ‘बिग बॉस’ के अब तक के सीजन में कितने ऐसे कंटेस्टेंट चुके हैं, जो अपराधी और चोर थे।

इंडस्ट्री में अपनी अदाओं से लोगों का ध्यान खींचने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने कई फिल्मों में काम किया है। ममता कुलकर्णी ने ड्रग डीलर विक्की गोस्वामी के साथ शादी की थी। गौरतलब है कि ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी को कोर्ट ने ड्रग मामले में भगोड़ा घोषित किया था। ममता कुलकर्णी पर 2000 करोड़ रुपए ड्रग्स रैकेट में शामिल होने का आरोप था। फिलहाल, ममता कुलकर्णी के ‘बिग बॉस-17’ में आने की खबरें लगातार आ रही हैं।

WhatsApp Image 2023 10 16 at 18.33.45

साल 2010 में ‘बिग बॉस’ के चौथे सीजन में दस्यु सुंदरी सीमा परिहार भी कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थीं। सीमा का बचपन में डकैतों ने किडनैप कर लिया और उनके साथ रेप किया। इसके बाद सीमा परिहार का ठिकाना चंबल बन गया था। उन्होंने अपना गैंग बना लिया। वह लूटपाट और किडनैपिंग जैसे काम करने लगीं। सीमा परिहार ने 70 मर्डर और करीब 200 किडनैप किए।

WhatsApp Image 2023 10 16 at 18.33.44 1

सीमा परिहार ने साल 2000 में यूपी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। ‘बिग बॉस’ के घर में दिल्ली का रहने वाला देवेंद्र सिंह बंटी चोर भी आया था। इस चोर पर बॉलीवुड में फिल्म ‘ओए लकी ओए’ बनी थी। बंटी चोर ने पूरे देश में 500 ज्यादा से चोरियां कीं। बंटी चोर बिग बॉस के सीजन-4 में आया था। लेकिन, सलमान खान से बहस होने के बाद उसे दूसरे दिन घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

WhatsApp Image 2023 10 16 at 18.33.45 1

बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता बिस्वास बिग बॉस-5 में नजर आई थीं। नेपाल की रहने वाली निहिता बिस्वास की मुलाकात चार्ल्स शोभराज से जेल में हुई थी। यहां दोनों को प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। जब दोनों की शादी हुई थी तब निहिता बिस्वास 21 साल की और चार्ल्स शोभराज 64 साल का था।

गुलाबी गैंग की नेता संपत पाल ने बिग बॉस सीजन-6 में हिस्सा लिया था। संपत पाल पर एक फिल्म ‘गुलाबी गैंग’ भी बन चुकी है जिसमें माधुरी दीक्षित और जूही चावला नजर आई थी। देश भर में मशहूर गुलाबी गैंग की नेता संपत पाल दो बार जेल जा चुकी हैं।

अंडरवर्ल्ड डॉन अब सलेम की प्रेमिका और एक्ट्रेस मोनिका बेदी बिग बॉस सीजन-2 में नजर आई थीं। मोनिका बेदी और अबू सलेम की मुलाकात दुबई में हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। अबू सलेम और मोनिका बेदी को पुर्तगाल में पकड़ा गया और भारत लाया गया। अबू सलेम को जेल भेज दिया गया और मोनिका बेदी ने फिर से जिंदगी शुरू की।