WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Opposition to Congress Candidate : विधानसभा-4 के कांग्रेस उम्मीदवार का विरोध, पुतला फूंका!

कार्यकर्ताओं ने कहा 'ऐसा जन प्रतिनिधि नहीं चाहिए, जो कभी मिलता ही नहीं!'

801
WhatsApp Image 2023 10 16 At 18.20.54

Opposition to Congress Candidate : विधानसभा-4 के कांग्रेस उम्मीदवार का विरोध, पुतला फूंका!

Indore : कांग्रेस ने रविवार को 144 नाम की पहली सूची जारी करके इंदौर-4 पर गुटबाजी को सामने ला दिया। सूची की घोषणा के बाद घोषित उम्मीदवार राजा मंधवानी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे देना शुरू कर दिए। पार्टी के घोषित नाम के खिलाफ ही कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।

उन्होंने राजा मंधवानी के विरोध में पुतला जलाया और नारेबाजी की। इस मामले में पुलिस ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है। उनकी मांग है कि अक्षय कांति बम को टिकट दिया जाए। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश पर इंदौर-4 विधानसभा क्षेत्र से राजा मंघवानी को टिकट दिया, पर उनका विरोध शुरू हो गया।

कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन के बाहर भारी हंगामा किया। अक्षय कांति बम के समर्थकों ने राजा मंघवानी का पुतला फूंका। आदर्श आचार संहिता के बीच कांग्रेस के प्रदर्शन की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और उसने प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें ऐसा जन प्रतिनिधि नहीं चाहिए जो कभी मिलता ही नहीं हो जिसे देखा भी नहीं हो।

विरोध में बड़ी तादाद में कांग्रेसी गांधी भवन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम किया और राजा मंधवानी का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ता रिया मीरचंदानी ने कहा कि राजा मंधवानी निष्क्रिय नेता है उन्हें नेता कहना ही गलत होगा। रातों रात उन्हें पैराशूट से इंट्री दी गई, जिन्हें कोई जानता तक नहीं है। हो सकता है पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस बारे में जानकारी नही दी गई, इसलिए हम चाहते है कि कांग्रेस पार्टी ‘क्षेत्र में कई सालों से कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी का उम्मीदवार बनाएं।

पंढरीनाथ थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा प्रदर्शन किया गया था जिन्हें हटा दिया गया है। वही आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान हमने एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है।