WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Bishop Arrest : जबलपुर के बिशप को पुलिस ने नागपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा!

छापे में अकूत संपत्ति मिलने के बाद बिशप की हर गतिविधि पर EOW की नजर रही

1576
WhatsApp Image 2022 09 12 At 12.27.11 PM 696x470

Jabalpur : भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, हेराफेरी और अकूत संपत्ति जमा करने के आरोपी जबलपुर के बिशप पीसी सिंह को पुलिस ने नागपुर में गिरफ्तार कर लिया। उनको नागपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। भ्रष्‍टाचार के आरोपी बिशप प्रेमचंद्र सिंह उर्फ़ PC Singh को EOW ने अभिरक्षा में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि उन्हें जर्मनी से लौटते ही नागपुर एयरपोर्ट पर अभिरक्षा में ले लिया गया। उसे पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लेने के लिए उनके विदेश से वापस आने के साथ ही उनकी हर गतिविधि पर नज़र रखी जा रही थी। EOW मुख्यालय से सभी सम्बंधित एजेंसी से समन्वय किया जा रहा था।

WhatsApp Image 2022 09 12 at 12.28.16 PM

आरोपी बिशप के नई दिल्ली से बेंगलुरु होते हुए नागपुर पहुंचने पर CISF के सहयोग से आरोपी बिशप को नागपुर एयरपोर्ट से अभिरक्षा में लिया गया। DG EOW अजय शर्मा के निर्देशन में यह कार्यवाही ADG EOW मोहम्मद शाहिद अबसार द्वारा विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से की गई। अब EOW और अन्य एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है। EOW की जांच में बिशप के घर से नकद डेढ़ करोड़ रुपए सहित कई संपत्तियों का पता चला था। उसके अंडरवर्ल्‍ड से संबंधों की भी जानकारी सामने आ रही है।