WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP ने SP को दिए 2 झटके, पूर्व IAS और IPS ने थामा कमल

1084
WhatsApp Image 2022 01 16 At 6.50.00 AM 696x444

लखनऊ से रामेंद्र सिन्हा की रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में शह-मात का खेल जारी है। पहले, सपा ने भाजपा को झटके दिये तो एक के बाद एक भाजपा ने सपा को चोट दी। सपा के दो और एमएलसी शैलेंद्र सिंह और घनश्याम लोधी आज भाजपा में शामिल हो गए। इसके अतिरिक्त रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राम बहादुर, कानपुर के पूर्व पुलिस आयुक्त व आईपीएस असीम अरुण, पूर्व विधायक शिकोहाबाद ओम प्रकाश, विजय प्रताप सिंह छोटू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फिरोजाबाद ने भी भाजपा का हाथ थाम लिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पार्टी ज्वाइन करने वालों को सदस्यता दिलाई। सिंह और लोधी, दोनों ने सपा पर दलित पिछड़ा और मज़दूरों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी है।
पूर्व आईएएस अधिकारी राम बहादुर पिछले लोकसभा चुनाव में मोहनलालगंज से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रह चुके हैं। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण ने राजनीति में आने के लिए इस महीने की शुरूआत में इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा मुख्यालय में राम बहादुर सहित सुलतानपुर-अमेठी निकाय निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधान परिषद के सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, रामपुर-बरेली निकाय क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य घनश्याम लोधी और सपा के शिकोहाबाद के पूर्व सपा विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने पार्टी की सदस्यता ली।

इस अवसर पर अरुण ने कहा, “यह आठ दिनों के भीतर लिया गया निर्णय था। मुझसे पार्टी नेतृत्व ने संपर्क किया और राजनीति में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया। मैं अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू कर रहा हूं, हालांकि अपनी पिछली नौकरी की तरह मैं हमेशा लोगों की सेवा करता रहूंगा।” अरुण ने कहा कि उन्हें जो भी भूमिका मिलेगी, वह पार्टी के लिए काम करेंगे। उनके कन्नौज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है।