WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Karan Morwal : कांग्रेस MLA के बेटे पर फर्जी दस्तावेज बनाने का मामला

कुछ दिन पहले ही दुष्कर्म मामले में जमानत पर छूटा है आरोपी

985
WhatsApp Image 2022 01 16 At 6.16.37 AM 696x522

Indore : कुछ दिन पहले दुष्कर्म के मामले में जेल से जमानत पर छूटे बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का केस दर्ज हुआ है। प्रकरण दर्ज कराने के लिए पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों से सम्पर्क किया था। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई थी।

जानकारी के मुताबिक, अप्रैल माह में करण मोरवाल ने भंवरकुआं थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री के साथ होटल में दुष्कर्म किया था। आरोपी के फरार होने पर महिला पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बड़ी मशक्कत के बाद उसे महिला पुलिस ने मक्सी के समीप से गिरफ्तार किया था। इसके पहले करण ने पीड़िता को केस वापस लेने कई बार प्रलोभन दिए, मगर वह सफल नहीं हो सका था।

युवती द्वारा अत्यधिक प्रलोभन एवं कई प्रकार से दी गई धमकियों एवं दबाव के बावजूद भी किसी भी प्रकार से राजीनामे से मना करने के बाद करण ने कोर्ट को गुमराह कर अग्रिम जमानत के लिए बड़नगर के सरकारी अस्पताल का फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किया था। इसमें उल्लेख था कि घटना दिनांक को वह बड़नगर सरकारी अस्पताल में भर्ती था। करण द्वारा उक्त दस्तावेज हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी पेश किए गए, जबकि महिला पुलिस ने जो फुटेज चेक किए थे, उसमें आरोपी पीड़िता को नशे की हालत में जबरदस्ती खींचता हुआ फ्लैट में ले जाता दिख रहा है।

कलेक्टर ने कराई थी जांच

मामले में महिला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज उज्जैन कलेक्टर के समक्ष पेश किए थे। फुटेज की जांच के बाद कलेक्टर ने जांच कराई। इसमें पाया गया कि डॉ देवेन्द्र स्वामी प्रभारी मेडिकल ऑफिसर शासकीय चिकित्सालय बड़नगर ने दबाव में आकर बिना रजिस्ट्रेशन के भर्ती रजिस्टर में अन्य मरीज के स्थान पर करण को 13 फरवरी को भर्ती दिखाया था। भर्ती रजिस्टर सीरियल क्रमांक 144/35 पर ओवर राइटिंग कर दर्ज किया था।

जांच के बाद कलेक्टर ने डॉ स्वामी को निलंबित कर दिया गया था। इस पर प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग को लेकर पीड़िता बार-बार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निवेदन कर रही थी। इसके बाद एमजी रोड पुलिस ने आरोपी और डॉ देवेन्द्र स्वामी पर धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।