WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

प्रमोद टंडन के बाद एक ओर झटका ,टिकट न मिलने पर बीजेपी नेता ममता मीणा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया, ‘आप’ पार्टी कर सकती हैं ज्वाइन

1252

प्रमोद टंडन के बाद एक ओर झटका ,टिकट न मिलने पर बीजेपी नेता ममता ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया , ‘आप’ पार्टी कर सकती हैं ज्वाइन

गुना: बीजेपी विधायक ममता मीणा आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकती हैं। मीणा गुना जिले की चाचौड़ा सीट से बीजेपी की विधायक रही हैं। इस बार बीजेपी ने चाचौड़ा सीट से प्रद्युम्न मीणा की पत्नी प्रियंका मीणा को उम्मीदवार बनाया है। जब से प्रियंका को उम्मीदवार बनाया गया है बीजेपी की पूर्व विधायक ममता मीणा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वह मंगलवार को भोपाल में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपेंगी। बता दें कि भाजपा ने चाचौड़ा विधानसभा से प्रियंका मीणा को प्रत्याशी बनाया है। उनका नाम घोषित होते ही ममता मीणा ने बगावत कर दी थी।सोमवार को ममता मीणा ने जनादेश यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में निष्ठावान रहकर काम किया है, लेकिन पार्टी ने उनका अपमान किया। उन्होंने कहा कि जैसे उमा भारती को जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाया गया, उसी तरह उन्हें भी नहीं बुलाया जा रहा। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को भी नकारा, पुराने कार्यकर्ताओं से भी नहीं पूछा। उन्हें दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया है। इतना अपमान कैसे सहन करें। एक महीने पार्टी का इंतजार किया।

ममता का कहना है कि वे कांग्रेस छोड़कर किसी भी पार्टी में शामिल हो सकती हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी से ऑफर मिला है। अन्य पार्टी से भी ऑफर आ चुका है।ममता ने कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि उन्हें किस पार्टी में जाना है। उन्होंने कहा कि न तो निर्दल चुनाव लड़ूंगी और न ही कांग्रेस से। अन्य पार्टीयों से भी विकल्प खुले हैं। अभी तक पार्टी से कोई आश्वासन नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि मैने शुरु से ही कहा कि पार्टी यो तो मुझे टिकट दे या किसी वरिष्ठ कार्यकर्ता को टिकट दें। मैं किसी पार्टी में चली जाऊंगी उसके बाद पार्टी भले ही अपना निर्णय वदल ले, दोबारा वापस पार्टी में नहीं आऊंगी। ममता ने कहा कि जिनको प्रत्याशी बनाया है उन्होंने मिलना तो दूर कभी फोन पर बात तक नहीं की। कभी मुलाकात भी नहीं की।

Pramod Tandon Left BJP : सिंधिया समर्थक प्रमोद टंडन का भाजपा मोहभंग, पार्टी छोड़ी!