WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Punished for Negligence : राजस्व के काम में लापरवाही, कलेक्टर को हटाया गया!

जानिए, अब उन्हें योगी सरकार ने कहां पदस्थ किया!

1058
WhatsApp Image 2023 09 18 At 18.15.21

IAS Punished for Negligence : राजस्व के काम में लापरवाही, कलेक्टर को हटाया गया!

Lucknow : रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 आईएएस अफसरों का तबादला किया। इनमें प्रतापगढ़ के DM आईएएस प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव को पद से हटाते हुए कोई नियुक्ति नहीं दी गई और वेटिंग लिस्ट में डाल दिया। प्रतापगढ़ का नया DM आईएएस संजीव रंजन को बनाया गया है। बताया गया कि प्रतापगढ़ जिले में राजस्व विभाग के कार्यों में भारी लापरवाही नजर आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर कर प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव से इसका कारण पूछा था। इस पर उचित जवाब न मिलने पर योगी ने फटकार लगाते हुए उन्हें पद से हटाने का निर्देश दिया।

दूसरे दिन रविवार को 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ, जिसमें IAS प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों एक्शन मोड में चल रहे हैं। बीते शनिवार को सीएम ने सभी जिलों के डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग की समस्याओं के निस्तारण में कमजोर जिलों के जिलाधिकारियों से जवाब मांगा गया था।

IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश कैडर के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें 2016 में आईएएस में पदोन्नत किया गया था। 2016 से 2022 तक उन्होंने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में वीसी, विशेष सचिव जैसे पदों का कार्यभार मिला। 2017 में IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को यूपीडेस्को का एमडी बनाया गया था।

साल 2022 के अप्रैल महीने उन्हें पहली बार कलेक्टर के रूप में औरैया जिले में पोस्टिंग दी गई थी। औरैया से ट्रांसफर होने के बाद IAS प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव 2 जून 2023 को प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी व कलेक्टर नियुक्त किया गया था। 17 सितंबर 2023 को उन्हें वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया।