WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP Meeting : पद वाले भूतपूर्व हो जाएंगे, भाजपा कार्यकर्ता हमेशा रहेगा!

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और युवा आयोग अध्यक्ष ने दो बैठकों को संबोधित किया!

WhatsApp Image 2023 06 07 At 19.21.14 696x392

BJP Meeting : पद वाले भूतपूर्व हो जाएंगे, भाजपा कार्यकर्ता हमेशा रहेगा!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Jeerabaad (Dhar) : गंघवानी विधानसभा के जीराबाद में BJP संगठन की महत्वपूर्ण बैठक के बाद मनावर विधानसभा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बैठक सांई रेसीडेंसी पर आयोजित की गई।

विधानसभा चुनावों के अंतर्गत शंखनाद स्वरूप भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, युवा आयोग के अध्यक्ष निशांत खरे, IDA के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, सांसद छतरसिंह दरबार , बड़वानी सांसद गजेन्द्र पटेल, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, जिला महामंत्री मंडल अध्यक्ष आदि नेता मंचासीन थे।

BJP Meeting : पद वाले भूतपूर्व हो जाएंगे, भाजपा कार्यकर्ता हमेशा रहेगा!

भाजपा जिला अध्यक्ष सोमानी ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का परिचय देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की और से स्वागत किया। युवा आयोग के निशांत खरे ने युवाओं को केन्द्र व राज्य की जनहितैषी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने की बात कही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अपनी पराजय से घबराने के बजाए उसे स्वीकार कर भविष्य में विजय का परचम लहराएं। उन्होंने कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया पर सेल्फ़ी लेने के चलन से बचते हुए वास्तविक संगठन के कार्यो को शत प्रतिशत उनके उद्देश्य को पूरा करने का संकल्प लें। हम तय समय में लक्ष्य प्राप्त करेंगे, तो हमें भारत माँ के वैभव को चरम पर ले जाने से कोई नहीं रोक सकता। संगठन व जनप्रतिनिधि पद वाले भूतपूर्व हो जाएंगे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता हमेशा रहेगा।