WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

UPSC में चयनित IRS बेटी रुचिका गर्ग का विक्रम विश्वविद्यालय ने किया सम्मान

772
WhatsApp Image 2023 06 07 At 19.18.40 696x694

UPSC में चयनित IRS बेटी रुचिका गर्ग का विक्रम विश्वविद्यालय ने किया सम्मान

मुकेश व्यास की रिपोर्ट

उज्जैन। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले हर परीक्षार्थी की पहली इच्छा होतीहै कि उसका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा में हो, ताकि वह इस माध्यम से देश की सेवा कर सकें। पिछले दिनों आए UPSC चयन सूची परिणाम में उज्जैन शहर की बेटी ने चयनित होकर शहर का नाम रोशन किया है। रुचिका के चयन पर आज श्री इच्छा पूर्ति गणेश मंदिर जूलोजी विभाग विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन पर महाआरती का आयोजन किया गया।

UPSC परीक्षा में IRS में चयनित शहर की बेटी रुचिका राजेश गर्ग का सम्मान समिति और विक्रम विश्वविद्यालय की ओर से किया गया। इस अवसर पर कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय प्रो अखिलेश कुमार पाण्डे और समिति की ओर से एडवोकेट संजय नाहर, कार्यपरिषद सदस्य विक्रम विश्वविद्यालय ने रुचिका के आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

विभागाध्यक्ष सलिलसिंह सहित अनेक शिक्षक, समिति सदस्य मिश्रीलाल चौधरी, महिपालसिंह चौहान, ओम् सोमानी, अशोक चौधरी, प्रशांत फागनिया, सुनील विजयवर्गीय, महेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।