WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home सोशल मीडिया में वाइरल

BJP MLA Pradeep Agarwal: आशीर्वाद लेने गए BJP विधायक को बाबा ने मुक्के मारे , माला फेंककर दे मारी,तीखी बातों से प्रहार किया !देखिये वीडियो

564

BJP MLA Pradeep Agarwal: आशीर्वाद लेने गए BJP विधायक को बाबा ने मुक्के मारे , माला फेंककर दे मारी,तीखी बातों से प्रहार किया !देखिये वीडियो

चर्चित संत सीताराम बाबा द्वारा व्यास गद्दी से दतिया में सेवड़ा से बीजेपी विधायक को भागवत कथा के मंच पर मुक्के मारने, धक्का देने और विधायक द्वारा पहनाई गई माला उन्हीं पर फेंकने का अजीब तरह का मामला सामने आया है। इस दौरान विधायक हाथ जोड़े घुटनों पर बैठकर बाबा की तीखी बातों को सुनते रहे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

दतिया: अपनी अलग शैली और क्रोधी स्वभाव को लेकर सुर्खियों में रहने वाले संत सीताराम बाबा का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे सेवड़ा से भाजपा विधायक को व्यास गद्दी पर आशीर्वाद देने के बजाय जोर-जोर से घूंसे मार रहे हैं, उन्हें दुत्कार रहे हैं। संत ने गुस्से में आकर विधायक द्वारा पहनाई माला उन्हीं पर दे मारी। वे जोर-जोर से विधायक को गुस्से में कुछ कहते भी नजर आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बेरछा में भिंड जिले के निसरोल मंदिर आश्रम के महंत सीताराम बाबा की कथा चल रही है। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दतिया जिले के सेवड़ा से भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल उनका आशीर्वाद लेने मंच पर व्यास गद्दी पर पहुंचे थे। उन्होंने जैसे ही संत सीताराम बाबा को माला पहनाई और उनके आशीर्वाद के लिए झुके मंच पर सीन ही बदल गया।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल जैसे ही व्यास गद्दी पर विराजमान सीताराम बाबा को माला पहनाकर उनके सामने झुके तो बाबा में उनकी पीठ पर जोर-जोर से मारना शुरू कर दिया। उन्होंने विधायक को तीन घूंसे भी जड़ दिए। इतना ही नहीं उन्होंने विधायक अग्रवाल को दोनों हाथ से धक्का देकर दूर छिटक दिया। विधायक वहीं पर हाथ जोड़कर बैठ गए।