WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

BJP सांसद कविता पाटीदार को पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाई गई इस महत्वपूर्ण कमेटी की मेंबर

2395
WhatsApp Image 2023 07 17 At 19.20.12

BJP सांसद कविता पाटीदार को पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाई गई इस महत्वपूर्ण कमेटी की मेंबर

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मध्य प्रदेश की राज्यसभा मेंबर सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पश्चिमी बंगाल के पंचायत चुनावों में महिलाओं पर हुए अत्याचार एवं व्यापक पैमाने पर हुई हिंसा की जांच के लिए पार्टी की महिला सांसदों की जांच समिति का सदस्य बनाया गया है। इस समिति की संयोजक सांसद सरोज पांडेय है। अन्य सदस्यों में सांसद रमा देवी, सांसद अपराजिता सारंगी और सांसद संध्या राय को शामिल किया गया है।

WhatsApp Image 2023 07 17 at 19.06.04

यह समिति शीघ्र ही पश्चिमी बंगाल के हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेगी। विशेषकर हिंसा से प्रभावित महिलाओं से बातचीत करेगी।

इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह समिति शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगी।

बता दें कि मध्यप्रदेश में कविता पाटीदार को वैसे भी कई जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास पार्टी की प्रदेश महामंत्री का प्रभार होने के साथ-साथ अन्य कई अहम जवाबदारी भी है।