WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

BJP महिला नेत्री श्रीमती सीमा टाक बनी टाक महासभा की केंद्रीय महिला अध्यक्ष

सुरेश टाक केन्द्रीय उपाध्यक्ष बने

2171
WhatsApp Image 2023 05 22 At 20.53.16 696x539

BJP महिला नेत्री श्रीमती सीमा टाक बनी टाक महासभा की केंद्रीय महिला अध्यक्ष

Ratlam : अखिल भारतीय श्री टाक महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव अजमेर जिले के पुष्कर में संपन्न हुए।
इस चुनाव में मध्यप्रदेश के रतलाम से भाजपा की सक्रिय महिला नेत्री, पूर्व एमआईसी सदस्य श्रीमती सीमा टाक केन्द्रीय महिला अध्यक्ष पद पर तथा उपाध्यक्ष पद पर सुरेश टाक निर्विरोध निर्वाचित हुए। मामले की जानकारी देते हुए टाक महासभा के मप्र क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश टाक ने बताया कि अखिल भारतीय श्री टाक महासभा के केंद्रीय महिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती सीमा टाक, केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर सुरेश टाक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

WhatsApp Image 2023 05 22 at 20.53.07

केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव अजमेर जिले के पुष्कर में सम्पन्न हुए जिसमें समाजजनों ने समाज हित में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाजहित में आपसी सामंजस्य से निर्विरोध निर्वाचन करने का अनुरोध किया। जिसका अनुसरण करते हुए समाजजनों ने समर्थन किया और निर्विरोध निर्वाचन सर्वानुमति से किया गया।

WhatsApp Image 2023 05 22 at 20.54.02 1

इस निर्वाचन में केंद्रीय अध्यक्ष कंवरी लाल टाक खारिया, (जोधपुर) अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष सुरेश टाक रतलाम निर्विरोध निर्वाचित हुए साथ ही महामंत्री पद पर रतलाम की मीता टाक को भी निर्विरोध निर्वाचित किया गया। बता दें कि टाक समाज में रतलाम जिले के केंद्रीय स्तर पर तीन पद मिलने से समाज में हर्ष व्याप्त हैं और शुभकामनाएं बधाईयां दी गई।