WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Satyendra Jain Weight Loss : ‘आप’ के नेता सत्येंद्र जैन का जेल में 35 किलो वजन घटा!

केजरीवाल ने कहा ' बीजेपी के अहंकार और जुल्म का अंत एक दिन जरूर होगा!'

1476

Satyendra Jain Weight Loss : ‘आप’ के नेता सत्येंद्र जैन का जेल में 35 किलो वजन घटा!

New Delhi : दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ गई। उन्हें सफदरजंग अस्पताल लाया गया। कोर्ट को सत्येंद्र जैन के वकील ने बताया था की उनका वजन 35 किलो तक कम हो गया। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था, जैन तभी से तिहाड़ जेल में बंद हैं। जैन धर्म के मुताबिक, मंदिर जाए बिना पका हुआ खाना नहीं खा सकते हैं। ऐसे में सत्येंद्र जैन कच्ची सब्जियों, फल और ड्राई फ्रूट्स पर ही निर्भर हैं। शायद इस वजह से उनका वजन तेजी से गिरा।

सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब होने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन जल्द स्वस्थ हों। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो।

जुल्म का जरूर अंत होगा
सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के इस अहंकार और जुल्म का अंत एक दिन जरूर होगा। दिल्ली के साथ पूरा देश इसे अच्छे से देख रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईश्वर भी इन लोगों के अत्याचारों को देख रहा है, वह इनको कभी भी माफ नहीं करेगा।

बीजेपी को इस जुल्म का जवाब देंगे
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम उसूलों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस संघर्ष में दिल्ली की जनता के साथ देश की जनता भी हमारे साथ है। ईश्वर हमारे साथ है, हम सरदार भगत सिंह जी के चेले हैं। तानाशाही के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़नी है, ये हमें अच्छे से आता है. आने वाले समय में हम बीजेपी की सरकार को इसका जवाब भी देंगे।

ED ने IAS अधिकारी की ₹8.883 करोड़ की 14 संपत्ति अटैच की