WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP’s Decision is Unfair : दिग्विजय सिंह ने कहा ‘पूर्व राष्ट्रपति को हल्का काम देना अनुचित!

देश में अमीर और गरीब की बढ़ती खाई को भाजपा कम करके दिखाए!

1041
WhatsApp Image 2023 09 04 At 11.03.26

BJP’s Decision is Unfair : दिग्विजय सिंह ने कहा ‘पूर्व राष्ट्रपति को हल्का काम देना अनुचित!

Indore : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री के ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए बनी कमेटी की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को देना उचित नहीं है। कभी भी किसी पूर्व राष्ट्रपति को इतना हल्का काम नहीं दिया गया, वास्तव में यह उनका अपमान ही है।

WhatsApp Image 2023 09 04 at 11.03.26 1

सांसद दिग्विजय सिंह रविवार को इंदौर पहुंचे। युवा कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने उन्हें उनके नाम के साथ जिंदाबाद का नारा नहीं लगाने का कहा गया। ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव ने अच्छा बयान दिया। तेजस्वी ने कहा था कि वन नेशन, वन इलेक्शन की जगह केंद्र सरकार ‘वन नेशन, वन इनकम’ करके दिखाए। यदि दम हो, तो देश में अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ती जा रही है वह कम करके दिखाए तो उन्हें मानें।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, दिग्विजय सिंह-

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस में भाजपा नेताओं के आने के सवाल पर कहा कि जो लोग कांग्रेस में आ रहे हैं वे भाजपा से दुखी होकर आ रहे हैं। उन्होंने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव के समय भाजपा को यात्रा और जनता दोनों याद आ रही है। तमिलनाडु के डीएमके नेता द्वारा हिंदू सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयान से वे बचते नजर आए, कहा कि ‘मैं तमिल भाषा नहीं जानता!’