WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Leaving BJP in Congress : गुन्नौर के पूर्व BJP विधायक महेंद्र बागरी कांग्रेस में!

राजेश वर्मा को फिर उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज रहे!

1150
WhatsApp Image 2023 09 04 At 11.18.14

Leaving BJP in Congress : गुन्नौर के पूर्व BJP विधायक महेंद्र बागरी कांग्रेस में!

Bhopal : पन्ना की गुन्नौर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रहे महेंद्र बागरी ने सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वे पन्ना जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शिवजीत सिंह के साथ भोपाल पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। टिकट न मिलने से वे लम्बे समय से नाराज चल रहे थे।

पन्ना की गुन्नौर विधानसभा सीट से राजेश वर्मा को पिछला चुनाव हारने के बाद फिर तीसरी बार उम्मीदवार बनाए जाने से महेंद्र बागरी नाराज थे। उनके पार्टी बदलने से इस विधानसभा पर भाजपा की जीत की राह होगी कठिन होगी।

पन्ना के गुन्नौर सीट उन 39 सीटों में जहां से भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा की है। यहां से घोषित भाजपा उम्मीदवार राजेश वर्मा का विरोध भाजपा नेत्री अमिता बागरी ने भी किया था। उन्होंने पार्टी पर वंशवाद का आरोप लगाया। कहा कि पहले पिता, अब बेटे को टिकट दिया जा रहा है। पार्टी को सिर्फ एक परिवार के प्रत्याशी पर ही भरोसा है। 2018 में मुझे आश्वासन दिया गया था कि अगली बार मौका मिलेगा, इसके बावजूद मुझे टिकट नहीं मिला।