WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड से हमला कर कर्मचारी की हत्या

207

शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड से हमला कर कर्मचारी की हत्या

छतरपुर: छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत निर्माण कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में एक कर्मचारी की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत ढोडऩ बांध के लिए सड़क निर्माण कार्य कर रही जीआरपीसी कंपनी, जबलपुर के कर्मचारी रनगुवां गांव स्थित बन्ने नदी पुल निर्माण स्थल पर कार्यरत थे। बुधवार देर रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच कर्मचारियों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक कर्मचारी ने अपने साथी विजय रावत (38) निवासी गोरखपुर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

IMG 20260604 WA0186

हमले में विजय रावत गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारियों द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक कंपनी में एलएनटी मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था।

घटना की सूचना मिलते ही खजुराहो एसडीओपी मनमोहन बघेल, बमीठा थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला शराब के नशे में हुए आपसी विवाद का सामने आया है। आरोपी कर्मचारी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

IMG 20260604 WA0187

*दोनों आरोपी पन्ना से गिरफ्तार..*

बमीठा थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों फरार आरोपियों को पन्ना से धर दबोचा है। गौरतलब है कि बीती रात आपसी विवाद के दौरान आरोपी अशोक पाल और पूरन पाल ने लोहे के पाइप से हमला कर गोरखपुर निवासी साथी ऑपरेटर विजय रावत 38 वर्ष की हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे। सूत्रो से मिली खबर के अनुसार बमीठा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपियों क़ो पन्ना में गिरफ्तार कर लिया हैं।