WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Rajneesh Agrawal: भाजपा ने फिर चौंकाया 

347

Rajneesh Agrawal: भाजपा ने फिर चौंकाया 

 

मलय श्रीवास्तव

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए अपने दो उम्मीदवार घोषित करके भाजपा ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। वही अपनी स्वयं लाबिग करने वालों को यह संदेश दिया है पार्टी में साधारण कार्यकर्ता के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ध्यान देते हुए खुद निर्णय लेता है।

चाहे तो मुख्यमंत्री पद के लिए मोहन यादव का चयन हो या फिर सवाल हो हेमंत खंडेलवाल को कमान देकर दुनिया की सबसी बड़ी पार्टी पहले ही सभी को चौका चुकी है। इन महत्वपूर्ण दायित्व के लिए साधारण कार्यकर्त्ता को मौका दिया।

राज्यसभा की दो सीटों के लिए मध्यप्रदेश के बड़े बड़े नेताओं के नाम चले या चलवाएं गए। सभी को लगने लगा कि उनका राज्यसभा टिकिट पक्का है लेकिन आज घोषणा हुई तो सभी चौक गए। पार्टी ने उन नेताओं को संदेश दिया है कि संगठन में दबाव की राजनीति काम नही आती। पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले रजनीश अग्रवाल पर भाजपा हाईकमान ने भरोसा जताया है।

रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा के लिए न कभी मांग की और न ही उन्होने नेतृत्व से मुलाकात की। जब उनके नाम की घोषणा हुई तो वे चौक गए होंगे ।