WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Border Dispute : महाराष्ट्र के गांव को दूसरे राज्यों में शामिल करने की मांग साजिश का हिस्सा! 

गृह मंत्री डिप्टी CM फडणवीस ने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से यह बात कही! 

868

Border Dispute : महाराष्ट्र के गांव को दूसरे राज्यों में शामिल करने की मांग साजिश का हिस्सा! 

Mumbai : कर्नाटक, गुजरात और अन्य राज्यों की सीमा पर बसे महाराष्ट्र के कुछ गांवों को कर्नाटक में शामिल करने की मांग एक साजिश का हिस्सा है। कुछ राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी इसमें शामिल हैं। यह दावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुफिया रिपोर्ट के हवाले से दी है। राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में फडणवीस ने कहा कि ये पदाधिकारी बैठकें कर रहे हैं। सीमावर्ती गांवों को पड़ोसी राज्यों में विलय के लिए उन्हें प्रस्ताव दे रहे हैं।

कर्नाटक के साथ सीमा विवाद के तूल पकड़ने को लेकर राज्य में राजनीतिक माहौल गरमाने के बीच फडणवीस ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में सीमावर्ती इलाकों में स्थित गांवों ने कर्नाटक, गुजरात और अन्य राज्यों में खुद का विलय करने की मांग की है।

IMG 20221219 WA0011

गृह मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसा लगता है, कि इस साल जून में शिंदे सरकार के आने के बाद से सीमा विवाद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि खुफिया रिपोर्ट से संकेत मिलता है, कि अन्य पड़ोसी राज्यों में विलय करने की ये सभी मांगें एक साजिश का हिस्सा है। कुछ ने कहा है कि हम गुजरात, आंध्र प्रदेश में विलय चाहते हैं। ऐसा करने वाले राजनीतिक दल के पदाधिकारियों के बारे में सरकार के पास सभी सूचना है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सूचना उपयुक्त समय पर सदन के समक्ष रखेगी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कहा

महाराष्ट्र और कर्नाटक में जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का भी बयान सामने आया। सीमा विवाद पर एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में विरोधियों के निशाने पर लिया था। विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री पर हमला कर सवाल पूछ रही हैं। मुख्यमंत्री ने विरोधियों को राजनीति नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हमारी अपील पर मध्यस्थता की है और पहली बार सीमा विवाद मुद्दे को गंभीरता से लिया गया।