WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Brahmastra : कोरोना काल के बाद सबसे ज्यादा कमाई ‘ब्रह्मास्त्र’ ने की! 

975
WhatsApp Image 2022 09 11 At 10.17.12 AM 696x387

Brahmastra : कोरोना काल के बाद सबसे ज्यादा कमाई ‘ब्रह्मास्त्र’ ने की!

Mumbai : अनुमान के विपरीत आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने तहलका मचा दिया। एडवांस बुकिंग से ही फिल्म की सफलता का अंदाजा मिल गया था। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। दूसरे दिन भी फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया। फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। ‘ब्रह्मास्त्र’ से इतने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद किसी नहीं की थी। इस फिल्म की सफलता ने बॉयकॉट गैंग और उन समीक्षकों को भी ठेंगा दिखा दिया जिन्होंने निगेटिव मानसिकता के साथ फिल्म की समीक्षा की थी।

Brahmastra : कोरोना काल के बाद सबसे ज्यादा कमाई 'ब्रह्मास्त्र' ने की!

अयान मुखर्जी की हाई-फाई ड्रामा फिल्म ने पहले दिन करीब 36 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसके बाद तो दूसरे दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर कहर ही बरपा दिया। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र ने दूसरे दिन 41.25 से 43.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने कुल मिलाकर सभी भाषाओं में 79 करोड़ कमाए हैं। फिल्म ने दूसरे दिन करीब 20 फीसदी का उछाल दिखाया है और यह लंबे समय के लिए सकारात्मक संकेत है।

100 करोड़ पार पहुंची

शनिवार को, सिर्फ हिन्दी वर्जन में लगभग 37.50 करोड़ का बिजनेस हुआ। ‘ब्रह्मास्त्र’ ने हिन्दी में दो दिनों में करीब 69.50 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि फिल्म इस वीकेंड में 110 करोड़ पार हो जाएगी। जो कि किसी नॉन-हॉलीडे पर रिलीज हुई फिल्म के लिए बहुत बड़ा आंकड़ा है। हालांकि तेलुगु वर्जन में पहले दिन 4 करोड़ कमाए तो दूसरे दिन इसकी कमाई घटकर 3 करोड़ रह गई। लेकिन तमिल वर्जन में 50 लाख का उछाल दर्ज किया गया।

बॉयकॉट गैंग को दिखाया ठेंगा

‘ब्रह्मास्त्र’ शुरुआत से ही ट्रोल गैंग के निशाने पर रहा। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म रिलीज के दूसरे दिन तक ट्विटर पर लगातार #BoycottBrahmastra ट्रेंड कर रहा है। पर अच्छी खबर यह है कि इस ट्रेंड का कोई असर होता नहीं दिख रहा। ‘ब्रह्मास्त्र’ इस की बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई। हालांकि यह लाख कोशिशों के बाद भी ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के 56 करोड़ के आंकड़े को पछाड़ नहीं पाई।