WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

BREAKING NIA Alert : इंदौर में एक खतरनाक आतंकवादी की तलाश!

मुंबई पुलिस से जानकारी मिलने के बाद सतर्कता बढ़ी!

2266
WhatsApp Image 2023 02 27 At 7.07.44 PM 696x522

Indore : एक खतरनाक संदिग्ध आतंकवादी के बारे इंदौर पुलिस को अलर्ट किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली से मुंबई पुलिस को जानकारी दी कि इंदौर के चंदन नगर इलाके का रहने वाला सरफरोज मेमन मुंबई में है। वो कोई बड़ी आतंकवादी वारदात करने की फ़िराक में है। मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस को अलर्ट किया है। इसके बाद चंदन नगर थाना भी सक्रिय हो गया। क्योंकि, समझा जा रहा कि वो मुंबई से इंदौर भी आ सकता है।

बताया गया कि NIA ने इस संदिग्ध व्यक्ति के बारे में मुंबई पुलिस को ईमेल भेजा है। ईमेल में जानकारी दी गई कि सरफरोज मेमन मुंबई पहुंच में है। ये बहुत खतरनाक है। इससे मुंबई समेत देश के कई शहरों को खतरा है। इस जानकारी के बाद मुंबई पुलिस को अलर्ट किया और मुंबई पुलिस को सूचित किया है। NIA के मुताबिक सरफरोज मेमन ने चीन, हांगकांग और पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग ली है।

इस सूचना के बाद इंदौर भी अलर्ट पर है। क्योंकि, प्रतिबंधित संगठन ‘सिमी’ मालवा-निमाड़ इलाके में लंबे समय से है। यहां से इसके कई सदस्य गिरफ्तार भी किए गए। इंदौर सहित मालवा के शहरों में PFI पर भी कार्रवाई की गई।

(विस्तृत जानकारी थोड़ी देर बाद)