WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Bride Missing from Honeymoon : भोपाल से हनीमून मनाने जयपुर गए, दुल्हन भागी!

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी में मनमुटाव के बाद दुल्हन ने ये कदम उठाया!

1639

Bride Missing from Honeymoon : भोपाल से हनीमून मनाने जयपुर गए, दुल्हन भागी!

Jaipur : नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ हनीमून मनाने जयपुर आई थी। पति-पत्नी दोनों जयपुर के पर्यटक स्थल घूमने के बाद होटल पहुंचे। दूल्हा गाड़ी बुक करने बाहर निकला। लेकिन, जब कुछ देर बाद वापस लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी कमरे में नहीं थी। दूल्हे ने हर तरफ अपनी पत्नी को ढूंढा पर वह उसे कहीं नहीं मिली।

दुल्हन के गायब होने को लेकर पुलिस का कहना है कि इसमें लुटेरी दुल्हन जैसा कोई मामला नहीं है। पति-पत्नी में मनमुटाव होने के बाद नाराज होकर पत्नी चली गई। जब सीसीटीवी देखे गए तो उसकी पत्नी अपना सामान लेकर होटल से जाती हुई नजर आई। तुरंत ही पीड़ित दूल्हे ने झोटवाड़ा पुलिस थाने में दुल्हन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

भोपाल के युवक की 29 जुलाई को भोपाल में ही शादी हुई थी। शादी के बाद 5 अगस्त को हनीमून मनाने के लिए दोनों जयपुर आए। जहां चौमूं पुलिया के पास एक होटल में रूम बुक किया। दिन में 12 बजे के करीब दोनों पति-पत्नी आमेर किला घूमने निकल गए और करीब 3 बजे घूम फिरकर होटल लौट आए।

पति-पत्नी कुछ देर आराम करने के बाद सीकर के रींगस स्थित बाबा खाटूश्याम जी मंदिर दर्शन करने का प्लान किया। इसके बाद पति कमरे में पत्नी को छोड़कर होटल के पास कार बुक करने के लिए चला गया। इसके बाद कार बुक कर सिर्फ 15 मिनट बाद दूल्हा होटल के कमरे में आया, लेकिन दुल्हन नहीं मिली।

झोटवाड़ा पुलिस थाने के एएसआई बजरंग लाल शर्मा ने रिपोर्ट की पुष्टि की है। होटल के कैमरों में दुल्हन जाते हुए दिखाई दी। होटल के CCTV फुटेज में दोपहर 3:36 बजे दुल्हन मोबाइल पर बात करते हुए होटल से जाते हुए नजर आई। शादी के 7 दिन बाद ही दुल्हन के लापता होने पर दूल्हा परेशान है।