WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Building Caught Fire : मुंबई में सुबह 11 मंजिल इमारत में लगी आग से 2 महिलाओं की मौत!

764
WhatsApp Image 2025 02 16 At 20.30.28

Building Caught Fire : मुंबई में सुबह 11 मंजिल इमारत में लगी आग से 2 महिलाओं की मौत!

आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया!

Mumbai : रविवार सुबह यहां मस्जिद बंदर इलाके में 11 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दो अन्य लोगों का दम घुटने लगा। इन दोनों की हालत अब स्थिर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित पन्ना अली मेंशन इमारत में सुबह सवा छह बजे आग लग गई।

अधिकारी ने कहा कि आग भवन के भूतल पर मीटर और तारों में लगी। इस दौरान प्रथम तल पर मौजूद दो महिलाओं के हाथ-पैरों में चोटें आईं तथा आग लगने से हुए धुएं के कारण उनका दम घुट गया। अधिकारी के मुताबिक, गंभीर रूप से जलने के बाद 42 साल की सबीला खातून शेख और 30 साल साजिया आलम शेख को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इसके साथ ही अधिकारी ने कहा कि करीम शेख (20) और शाहीन शेख (22) को सांस लेने में दिक्कत के कारण सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। इमारत पूरी तरह से जल कर राख हो गई है।