WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Cruel Husband & Father : प्रेमिका के कहने पर पत्नी की हत्या करने और बेटी को फेंकने वाला पिता गिरफ्तार!

965
WhatsApp Image 2025 02 16 At 20.18.26

Cruel Husband & Father : प्रेमिका के कहने पर पत्नी की हत्या करने और बेटी को फेंकने वाला पिता गिरफ्तार!

गुजरात में घटी दर्दनाक घटना, हाईवे पर पिता ने बेटे को फेंका, चमत्कारिक रूप से जिंदा बचा!

Kheda (Gujrat) : यहां एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। 7 फरवरी 2025 को आनंद एक्सप्रेस हाईवे पर एक कार आकर रुकी और उसमें से एक बच्चे को बाहर फेंक दिया गया। बच्चा बुरी तरह जख्मी था, उसके दोनों पैर टूट चुके थे और वह बेहोश पड़ा था। दरिंदों ने उसे मृत समझकर फेंका, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।

एक राहगीर ने हाईवे पर पड़े बच्चे को देखा और तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचित किया। डॉक्टरों की तत्परता से बच्चे की जान बच गई। होश में आने पर बच्चे ने बताया कि उसका नाम कन्हैया है। वह 5 साल का है और उसके पिता का नाम उदय वर्मा है। बच्चे ने खुलासा किया कि उसके ही पिता और सौतेली मां ने उसे मारने की कोशिश की।

WhatsApp Image 2025 02 16 at 20.18.45

पुराने केस से सुराग मिला

आणंद पुलिस ने जब इस केस की जांच शुरू की, तो कांस्टेबल प्रदीप सिंह को यह घटना 6 दिसंबर 2022 की एक अन्य घटना से जुड़ी लगी। उस समय नडियाद हाईवे पर भी इसी तरह से एक बच्ची को गंभीर हालत में फेंका गया था और उसके पास एक महिला की लाश मिली थी। जब कांस्टेबल ने अनाथालय में रह रही उस बच्ची से घायल कन्हैया की वीडियो कॉल पर बात कराई, तो वह खुशी से चिल्ला उठी ‘यह तो मेरा सगा भाई है!’

दिल दहलाने वाली सच्चाई उजागर

पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू की और मोबाइल डेटा एनालिसिस से उदय वर्मा की लोकेशन अहमदाबाद में पाई गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में उसने जो बताया वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था।

उदय वर्मा ने अपनी पहली पत्नी की हत्या की थी। क्योंकि, उसकी प्रेमिका ने शादी के लिए यह शर्त रखी थी कि वह पहले अपनी पत्नी और बच्चों को ठिकाने लगाए। उसने अपनी बेटी को भी मरने के लिए छोड़ दिया, लेकिन वह बच गई और अनाथालय में पल रही थी। कुछ साल बाद जब उसकी दूसरी पत्नी ने बेटे कन्हैया को भी स्वीकारने से मनाकर दिया, तब दोनों ने मिलकर उसे मारने की योजना बनाई। लेकिन, किस्मत ने कन्हैया का साथ दिया और वह बच गया।

कांस्टेबल प्रदीप सिंह की सतर्कता ने इस जघन्य अपराध को उजागर कर दिया। अब उदय वर्मा और उसकी दूसरी पत्नी जेल में हैं और दोनों मासूम भाई-बहन नडियाद के अनाथालय में पल रहे हैं। यह घटना समाज के लिए एक आईना है, जो दिखाती है कि कैसे लालच और स्वार्थ इंसान को दरिंदा बना सकता है।