WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

यमुनोत्री धाम जा रही बस खाई में गिरी, MP के पन्ना जिले के 25 यात्रियों की मौत

2737
Katni Mayor

यमुनोत्री धाम जा रही बस खाई में गिरी, MP के पन्ना जिले के 25 यात्रियों की मौत

भोपाल: उत्तराखंड में चार धाम की तीर्थ यात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के 25 तीर्थयात्रियों की मौत की खबर है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह ने इसकी पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में डामटा के पास बस खाई में गिर गयी है। बस में पन्ना ज़िले के 28 यात्री थे। बचाव कार्य उत्तराखंड पुलिस, होमगार्ड, SDERF और कलेक्टर SP उत्तरकाशी द्वारा प्रगति पर है।

WhatsApp Image 2022 06 05 at 9.48.21 PM 1

WhatsApp Image 2022 06 05 at 9.48.21 PM

ACS गृह. उत्तराखंड राधा रतुलि, कलेक्टर उत्तरकाशी अभिषेक रोहिल्ला और SP उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी से लगातार सम्पर्क में है और बचाव कार्य और घायलों के इलाज के लिए समन्वय किया जा रहा है।

घटना के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी से चर्चा की है। मृतकों के परिजनों को ₹5 -5 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक मदद स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। दुख की इस घड़ी में परिवार अकेला न समझे। हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे पीड़ादायक बताया है।

बताया गया है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा के लोकसभा क्षेत्र के सभी तीर्थयात्री है।
उत्तराखंड बस हादसे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से फोन पर चर्चा की।

Flight Divert : तेज हवाओं के कारण विमान को भोपाल से इंदौर की तरफ मोड़ा!