WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

आज अभी 11:30 बजे कैबिनेट मीटिंग, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले

1786

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज 11:30 बजे होने जा रही कैबिनेट बैठक में कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
दतिया में मोटर ड्राइविंग स्कूल खोले जाने और मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन पर कैबिनेट बैठक में विचार किया जाएगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने के सरकार के निर्णय का अनु समर्थन भी कैबिनेट में होगा।
कई और अहम मुद्दों पर भी कैबिनेट में प्रस्ताव रखे जा रहे हैं जिन पर चर्चा होकर निर्णय लिए जाएंगे।