WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Cabinet Reshuffle Soon : 15 अगस्त के बाद फिर मंत्रिमंडल विस्तार, 3 नए चेहरे जुड़ेंगे!  

कुछ मंत्रियों के हटने और विभागों में भी हेरफेर होने की संभावना! 

1929

Cabinet Reshuffle Soon : 15 अगस्त के बाद फिर मंत्रिमंडल विस्तार, 3 नए चेहरे जुड़ेंगे!  

Bhopal : मध्य प्रदेश में नई सरकार बने करीब सात महीने हो गए, लेकिन अब तक मंत्रियों को जिलों का प्रभार नहीं सौंपा जा सका। 10 अगस्त तक प्रदेश के सभी मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया जाना तय किया गया है। 15 अगस्त के बाद मंत्रिमंडल में तीन और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता सकता हैं।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सांसद से विधायक बने नर्मदा अंचल से मंत्री से एक महत्वपूर्ण विभाग वापस लिया जाना तय है। चर्चा यह भी है कि 3-4 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाकर उन्हें निगम, मंडल में एडजस्ट किया जा सकता है। इनमें एक मालवा इलाके के मंत्री का भी नाम लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सलाह मशवरा कर लिया है।

सरकार कर्मचारियों के तबादलों से बैन हटाने जा रही है। जिले के अंदर कर्मचारियों के तबादले प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से होते हैं, इसलिए जल्द ही मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा कर चुके हैं। 1 अगस्त से 6 अगस्त तक के बीच ट्रांसफर होने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टर और एसपी भी बदले जाएंगे।