WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

CBI Arrested NBCC DGM: NBCC के DGM को CBI ने 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा!

लेह में तैनात है, पर रिश्वत लेने के लिए दिल्ली आया था, पर पकड़ाया!

1002
WhatsApp Image 2024 08 01 At 1.19.05 PM 1

CBI Arrested NBCC DGM: NBCC के DGM को CBI ने 5 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा!

New Delhi : सीबीआई ने एनबीसीसी के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) विवेक पोपली को एक ठेकेदार से 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सीबीआई के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बताया गया कि लद्दाख में तैनात आरोपी डीजीएम वरुण पोपली ने ठेकेदार से 11 लाख की रिश्वत की मांगी थी, बाद में 5 लाख पर राजी हुआ था।

विवेक पोपली लेह में तैनात था, लेकिन रिश्वत की रकम लेने के लिए वो कल वो दिल्ली आया था। डीजीएम को सीबीआई ने ट्रैप लगाकर रंगे हाथों पकड़ा। फिलहाल सीबीआई हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीबीआई की टीम ने गुरुवार को बताया कि लद्दाख में तैनात आरोपी डीजीएम पोपली ने लद्दाख प्रोजेक्ट से जुड़े एक कॉन्ट्रैक्टर से कथित तौर पर 11 लाख रुपए की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान, वह कथित तौर पर दिल्ली में 5 लाख रुपए लेने के लिए सहमत हो गया। बुधवार शाम को जब वह रिश्वत ले रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।