WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

CBI Raid : डेढ़ करोड़ नकद, 8 करोड़ की ज्वैलरी मिली!  

रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी की संपत्ति देखकर अधिकारी भौचक्के! 

1158
MP News: वाणिज्यिक कर छापों में 92 करोड़ रूपये की कर चोरी पकड़ी

CBI Raid : डेढ़ करोड़ नकद, 8 करोड़ की ज्वैलरी मिली!  

 Bhuvneshwar : सीबीआई ने यहां रेलवे के एक रिटायर रेलवेकर्मी के घर पर छापा मारा तो टीम की आंखे फटी रह गई। छापे में सीबीआई को भी इतनी संपत्ति देखकर यकीन नहीं हुआ। अधिकारी भी आय से अधिक इतनी संपत्ति देख भौंचक्के रह गए। CBI को रेड में रिटायर रेलवे कर्मी के घर से करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली।
आय से अधिक संपत्ति केस में CBI ने भुवनेश्वर में इंडियन रेलवे से रिटायर्ड 89 बैच के ऑफिसर प्रमोद कुमार जैना के यहां छापेमारी की। छापे में अभी तक 1.57 करोड़ रुपए नकद, 17 किलो ज्वैलरी (कीमत 8 करोड़ रुपए) जब्त की गई। छापेमारी के दौरान प्रमोद कुमार के पास से कई प्रॉपर्टी के कागजात भी मिले है। जानकारी के मुताबिक, प्रमोद कुमार जैना ईस्ट कोस्ट रेलवे के चीफ ऑपरेशन मैनेजर हुआ करते थे।

WhatsApp Image 2023 01 18 at 11.54.42 AM

CBI के मुताबिक प्रमोद कुमार जैना ने 1,92,21,405 की संपत्ति जमा की, जो इनकी आय से 59.09% ज्यादा है। 3 जनवरी को प्रमोद कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि 2005 में इसकी सम्पत्ति 4,54,412 बैंक बेलेंस और प्लॉट मिलाकर थी। जैना ने 1987 में रेलवे ज्वॉइन की थी। CBI के मुताबिक 1 जनवरी 2005 से 31 मार्च 2020 में ये सम्पत्ति अवैध तरीके से बनाई गई। भुवनेश्वर में सीबीआई की कार्रवाई अभी जारी है।