WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

CBSE Board 12th Result : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, विजयवाड़ा टॉप पर!

इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी, 12वीं के बोर्ड एग्जाम में 91.64% लड़कियां सफल!

561

CBSE Board 12th Result : सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, विजयवाड़ा टॉप पर!

 

New Delhi : सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं नतीजे घोषित कर दिए। इसे सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्‍ट 87.98% रहा। एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी। 12वीं के बोर्ड एग्जाम में 91.64% लड़कियां पास हुई, तो वहीं 85.70% लड़के 12वीं की परीक्षा में पास हो पाए। सीबीएसई ने हर साल की तरह इस साल भी क्षेत्र के मुताबिक, नतीजे घोषित किए हैं। सबसे टॉप पर विजयवाड़ा है। विजयवाड़ा रीजन के नतीजे सबसे बेहतर रहे हैं।

विजयवाड़ा रीजन का रिजल्ट सबसे बेहतर
– विजयवाड़ा – 99.60%
– त्रिवेंद्रम – 99.32%
– चेन्नई – 97.39%
– बेंगलुरु – 95.95%
– दिल्ली वेस्ट – 95.17%
– दिल्ली ईस्ट – 95.06%

सीबीएसई बोर्ड 12वीं में कौन रहा रीजन रहा टॉप पर
– चंडीगढ़/पंचकूला – 91.61%
– भोपाल रीजन – 91.17%
– पुणे – 90.93%
– अजमेर – 90.40%
– भुवनेश्वर – 83.64%
– गुवाहाटी – 83.62%
– देहरादून – 83.45%
– पटना – 82.86%
– भोपाल – 82.46%
– नोएडा – 81.29%
– प्रयागराज – 79.53%